आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 25वें मैच में गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का आमना-सामना होने जा रहा है।
गुजरात टाइटंस (GT) ने अब तक 4 मैचों में से 2 मैच हारे हैं और 2 जीते हैं, और वह 4 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 5 मैचों में से 1 मैच बारिश के कारण रद्द होने से 1 अंक प्राप्त किया है और 4 मैच हारे हैं, जिसके कारण वह 1 अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है।
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (GT vs KKR) मैच की जानकारी
- मैच नंबर: 25वां मैच
- तारीख: आज शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 (Today Friday 17/04/2026)
- स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium), अहमदाबाद (Ahmedabad), गुजरात (Gujarat)
- होम ग्राउंड स्टेडियम: गुजरात टाइटंस (GT)
- शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 PM (IST)
- आंकड़े (Stats): GT 3-1 KKR जीत
- GT कप्तान: शुभमन गिल (Shubman Gill)
- KKR कप्तान: अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)
- ऑनलाइन या मोबाइल पर मैच देखने का तरीका: जियोहॉटस्टार (Jiohotstar)
- टीवी (TV) पर मैच देखने का तरीका: स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports)
- GT हेड कोच: आशीष नेहरा (Ashish Nehra – भारत)
- KKR हेड कोच: अभिषेक नायर (Abhishek Nayar – भारत)
कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) संभावित Playing 11
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की संभावित Playing 11:
फिन एलन, सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, वरुण चक्रवर्ती (IP)।
गुजरात टाइटंस (GT) की संभावित Playing 11:
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज (IP)।
निष्कर्ष
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि दूसरी ओर गुजरात टाइटंस जीत के सिलसिले को बरकरार रखकर अंक तालिका में ऊपर जाना चाहेगी। शुभमन गिल बनाम अजिंक्य रहाणे—इन दोनों टीमों की लड़ाई में अंततः कौन बाजी मारता है, यह देखना रोमांचक होगा। आईपीएल 2026 के इस रोमांचक मैच के नियमित अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
Your comment will appear immediately after submission.