2026 टी-20 विश्व कप: 20टीमें, ग्रुप, शेड्यूल और पूरी जानकारी

✅ Expert-Approved Content
Rate this

विश्व क्रिकेट में नए उत्साह के साथ शुरू होने जा रहा है 2026 टी-20 विश्व कप। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ग्रुप स्टेज से लेकर नॉकआउट मैचों तक कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस आर्टिकल में आपको टीमें, ग्रुप और सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक नज़र में मिलेगी।

2026 टी-20 विश्व कप की प्रतिभागी 20 टीमें

भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), नीदरलैंड्स, नामीबिया, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान, नेपाल, इटली, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), स्कॉटलैंड।

2026 टी-20 विश्व कप की टीमें और ग्रुप

  • ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), नीदरलैंड्स, नामीबिया।
  • ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान।
  • ग्रुप सी: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नेपाल, इटली।
  • ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात (UAE)।

2026 टी-20 विश्व कप की महत्वपूर्ण जानकारी (FAQ)

2026 टी-20 विश्व कप में कुल कितने मैच खेले जाएंगे?

2026 टी-20 विश्व कप में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। इनमें से ग्रुप स्टेज के कुल 40 मैच होंगे, और बाकी 15 मैचों में से 12 क्वालीफायर मैच, 2 सेमीफाइनल और 1 फाइनल मैच होगा।

2026 टी-20 विश्व कप कब शुरू होगा और इसका फाइनल कब होगा?

2026 टी-20 विश्व कप 7 फरवरी 2026 से शुरू होगा और इसका फाइनल मैच 8 मार्च 2026 को होगा। यदि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है, तो वह मैच श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा और यदि पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता है, तो फाइनल मैच भारत में आयोजित होगा।

2026 टी-20 विश्व कप के क्वालीफायर मैच कब शुरू और खत्म होंगे?

क्वालीफायर मैच 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 1 मार्च 2026 को समाप्त होंगे। सेमीफाइनल मैच 3 मार्च 2026 से शुरू होकर 5 मार्च 2026 को समाप्त होंगे, और फाइनल मैच 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा।

2026 टी-20 विश्व कप किन देशों में आयोजित हो रहा है?

2026 टी-20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में आयोजित हो रहा है।

2026 टी-20 विश्व कप के मैच किस समय शुरू होंगे?

ग्रुप स्टेज में प्रतिदिन 3 मैच होंगे। मैच सुबह 11:00 AM, दोपहर 3:00 PM और शाम 7:00 PM से शुरू होंगे।

पिछले टी-20 विश्व कप की चैंपियन टीम कौन सी थी?

2024 टी-20 विश्व कप की विजेता टीम भारत थी, जिसने रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब जीता था।

2026 टी-20 विश्व कप के मैच लाइव टीवी और मोबाइल पर कहां देख सकते हैं?

आप इन मैचों को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) और मोबाइल पर जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर लाइव देख सकते हैं।


निष्कर्ष

2026 टी-20 विश्व कप क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा उत्सव होने वाला है। विभिन्न देशों की मजबूत और उभरती टीमों ने इस टूर्नामेंट को और भी आकर्षक बना दिया है। हर मैच में रोमांच और उलटफेर की संभावना बनी रहेगी।


Avatar of Cricket Arif

Cricket Arif

क्रिकेट आरिफ – क्रिकेट न्यूज़ और विश्लेषण लेखक मैं क्रिकेट आरिफ हूँ, नजीबुल डॉट कॉम पर क्रिकेट से जुड़ी ख़बरें, मैच अपडेट और खिलाड़ियों का गहन विश्लेषण लिखता हूँ। मेरा उद्देश्य पाठकों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक क्रिकेट सामग्री प्रदान करना है ताकि हर क्रिकेट प्रेमी सही जानकारी पा सके।

मेरे सभी लेख

3 thoughts on “2026 टी-20 विश्व कप: 20टीमें, ग्रुप, शेड्यूल और पूरी जानकारी”

  1. Pingback: 2026 T20 विश्व कप सुपर 8 टीमें और ग्रुप सूची
  2. Pingback: भारत के 2026 टी20 विश्व कप ग्रुप चरण के मैचों का शेड्यूल और वेन्यू
  3. Pingback: 2007-2024 तक टी20 विश्व कप फाइनल किस टीम ने जीता?

Your comment will appear immediately after submission.

Leave a Comment