विश्व क्रिकेट में नए उत्साह के साथ शुरू होने जा रहा है 2026 टी-20 विश्व कप। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ग्रुप स्टेज से लेकर नॉकआउट मैचों तक कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस आर्टिकल में आपको टीमें, ग्रुप और सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक नज़र में मिलेगी।
2026 टी-20 विश्व कप की प्रतिभागी 20 टीमें
भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), नीदरलैंड्स, नामीबिया, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान, नेपाल, इटली, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), स्कॉटलैंड।
2026 टी-20 विश्व कप की टीमें और ग्रुप
- ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), नीदरलैंड्स, नामीबिया।
- ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान।
- ग्रुप सी: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नेपाल, इटली।
- ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात (UAE)।
2026 टी-20 विश्व कप की महत्वपूर्ण जानकारी (FAQ)
२०२६ टी-२० विश्व कप में कुल कितने मैच खेले जाएंगे?
२०२६ टी-२० विश्व कप में कुल ५५ मैच खेले जाएंगे। इनमें से ग्रुप स्टेज के कुल ४० मैच होंगे, और बाकी १५ मैचों में से १२ क्वालीफायर मैच, २ सेमीफाइनल और १ फाइनल मैच होगा।
२०२६ टी-२० विश्व कप कब शुरू होगा और इसका फाइनल कब होगा?
२०२६ टी-२० विश्व कप ७ फरवरी २०२६ से शुरू होगा और इसका फाइनल मैच ८ मार्च २०२६ को होगा। यदि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है, तो वह मैच श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा और यदि पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता है, तो फाइनल मैच भारत में आयोजित होगा।
२०२६ टी-२० विश्व कप के क्वालीफायर मैच कब शुरू और खत्म होंगे?
क्वालीफायर मैच २१ फरवरी २०२६ से शुरू होकर १ मार्च २०२६ को समाप्त होंगे। सेमीफाइनल मैच ३ मार्च २०२६ से शुरू होकर ५ मार्च २०२६ को समाप्त होंगे, और फाइनल मैच ८ मार्च २०२६ को खेला जाएगा।
२०२६ टी-२० विश्व कप किन देशों में आयोजित हो रहा है?
२०२६ टी-२० विश्व कप भारत और श्रीलंका में आयोजित हो रहा है।
२०२६ टी-२० विश्व कप के मैच किस समय शुरू होंगे?
ग्रुप स्टेज में प्रतिदिन ३ मैच होंगे। मैच सुबह ११:०० AM, दोपहर ३:०० PM और शाम ७:०० PM से शुरू होंगे।
पिछले टी-२० विश्व कप की चैंपियन टीम कौन सी थी?
२०२४ टी-२० विश्व कप की विजेता टीम भारत थी, जिसने रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को ७ रनों से हराकर खिताब जीता था।
२०२६ टी-२० विश्व कप के मैच लाइव टीवी और मोबाइल पर कहां देख सकते हैं?
आप इन मैचों को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) और मोबाइल पर जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर लाइव देख सकते हैं।
निष्कर्ष
2026 टी-20 विश्व कप क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा उत्सव होने वाला है। विभिन्न देशों की मजबूत और उभरती टीमों ने इस टूर्नामेंट को और भी आकर्षक बना दिया है। हर मैच में रोमांच और उलटफेर की संभावना बनी रहेगी।
Your comment will appear immediately after submission.